कोलकाता में श्री हनुमंत कथा के द्वितीय दिवस के उपरांत पूज्य बागेश्वर सरकार का सौजन्य भवन में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया,मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ बागेश्वर सरकार का स्वागत करते हुए माँ दुर्गा का चित्र एवं पूजन सामग्री भेंट की इसके पश्चात पूज्य बागेश्वर सरकार ने मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ रात्रि भोज में सहभागिता की। इस दौरान आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न धार्मिक विषयों पर संवाद भी हुआ,इस दौरान भोजन के दौरान किसी मंत्री ने बागेश्वर सरकार से निवेदन किया कि पर्ची निकाल दीजिए बाबा,तो बागेश्वर सरकार ने कहा कि एक दिन का दिव्य दरबार सीएम हाऊस में लगाना चाहिए,सीएम सहित बागेश्वर सरकार ने सभी मंत्रियों और विधायकों को किया बागेश्वर धाम के लिय आमंत्रित।


