सुसनेर नगर परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी ने तेज की तैयारियां, प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में हुई रायशुमारी

आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों को लेकर रायशुमारी भी की गई। इस दौरान मंत्री नागर सिंह चौहान ने चुनाव को छोटा, लेकिन पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीतिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद लता वानखेड़े, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, मधु गेहलोत, बीजेपी नेता जयदीप पटेल और रवि सोलंकी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई।वीओ- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि नगर परिषद का चुनाव भले ही छोटा है, लेकिन इसका संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो इसका संदेश अच्छा जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है, ऐसे में सुसनेर नगर परिषद का चुनाव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here