आगर-मालवा के एक ग्रामीण परिवार में बेटी का जन्म हुआ तो परिवार ने उसके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। अस्पताल से घर तक नन्ही बेटी को जिस एंबुलेंस में लाया गया, उसे गुब्बारों और फूल मालाओं से सजाया गया। गांव पहुंचते ही ढोल-धमाकों के साथ बेटी का स्वागत हुआ… मिठाइयां बांटी गईं और ग्रामीणों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया।अक्सर बेटे के जन्म पर जश्न की तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन यहां बेटी के जन्म पर परिवार की खुशी ने एक खूबसूरत मिसाल पेश की।यह सिर्फ एक बेटी का गृह प्रवेश नहीं था… बल्कि बेटी के सम्मान और उसके स्वागत की एक ऐसी तस्वीर थी, जो समाज की बदलती सोच का संदेश दे रही है।


