छतरपुर की बदहाल सड़कों पर सियासत गरमाई, ललिता यादव और आलोक चतुर्वेदी आमने-सामने

छतरपुर में बरसात मे खराब सड़कों काग्रेंस ने प्रदर्शन किया ,लेकिन प्रदर्शन के दौरान खराब सड़को को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधायक ललिता यादव और कांग्रेस के पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।,दरअसल एक रील में विधायक ललिता यादव ने सड़क की बदहाली पर सवाल उठाने वाले मीडिया और लोगों को कांग्रेसी मानसिकता का बताया था। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया।,कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर मीडिया सही बात कह रहा है तो वो कांग्रेसी मानसिकता कैसे हो गई? ये हर्ष का विषय है कि मीडिया और आम जनता कांग्रेसी मानसिकता की है, क्योंकि कांग्रेस आम जन के साथ खड़ी होती है। 7 करोड़ का टेंडर सिर्फ लीपापोती है। रातों-रात गड्ढों में जो भरा गया है वो उखड़ जाएगा। रुद्राक्ष होटल से ट्रांसपोर्ट नगर तक PWD और जोगेंद्र पंप से महोबा ब्रिज तक NH की सड़क पर नगरपालिका ने डिवाइडर बनाकर पानी की निकासी रोक दी है, इसलिए सड़क टूट रही है। नगरपालिका आज विधायक के पास गिरवी है और कमीशनखोरी चरम पर है।वहीं इस आरोप पर विधायक ललिता यादव ने काग्रेस के पूर्व विधायक पर जबाबी हमला बोलते हुये कहा कि इस बार ज्यादा बारिश से सिर्फ छतरपुर नहीं, पूरे प्रदेश और देश में सड़कें खराब हुई हैं। छतरपुर की सड़कों के लिए 7 करोड़ का टेंडर मई के लास्ट में ही स्वीकृत हो चुका है। बरसात में डामरीकरण नहीं हो सकता, अगर जून में कराते तो डामर उखड़ जाता और कांग्रेस कहती डामर उखड़ गया।,उन्होंने कहा कि वे नाती के एक्सीडेंट के कारण भोपाल में थीं, लौटते ही निरीक्षण किया और पैचवर्क व मशीन से काम शुरू करा दिया।,ललिता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी जनहित का काम नहीं किया। दिग्विजय सिंह के राज में गड्ढों में सड़क ढूंढना पड़ता था। आज हाईवे, रिंग रोड जैसे काम भाजपा ने किए हैं। 2013-18 में जब रिंग रोड की बात की तो मजाक उड़ाया जाता था, आज वो हकीकत है। कांग्रेस सिर्फ तमाशा करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here