मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कार्यकर्ताओं के साथ बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन चरित्र पर केंद्रित है।मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म एकात्म मानववाद, सेवा और सर्वहारा वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देती है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को सार्थक और प्रेरणादायी प्रस्तुति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


