12 वर्षों में 74 हजार किमी राजमार्ग सबसे तेज गति से बने, दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग भी तेजी से विकसित हुआ: सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में 74 हजार किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण सबसे तेज गति से हुआ है। वहीं, दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर भी तेजी से विकसित हुआ है।उन्होंने कहा कि देश के मध्य में स्थित मध्यप्रदेश के कारण अब दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों तक कम समय में पहुंचना संभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ लोक परिवहन की आवश्यकता सार्वजनिक सेवाओं में बेहद महत्वपूर्ण हो गई है।उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में 15 हजार से अधिक बसें और करीब 5 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क लोगों को सुगम और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।