मऊगंज जिले में इन दिनों दो जंगली हाथियों के जोड़े ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। करीब 15 दिनों से हाथियों का यह जोड़ा जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार मूवमेंट कर रहा है। हनुमना क्षेत्र से शुरू हुआ हाथियों का सफर अब मऊगंज होते हुए लौर थाना क्षेत्र के गांवों और खेतों तक पहुंच गया है।हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रात होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई भी बंद की जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है।वी ओ 01…….मऊगंज जिले में इन दिनों ग्रामीणों के बीच दो जंगली हाथियों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। पिछले करीब 15 दिनों से हाथियों का यह जोड़ा लगातार एक इलाके से दूसरे इलाके में मूव कर रहा है। हनुमना क्षेत्र से निकलने के बाद, दोनों हाथी मऊगंज की ओर पहुंचे, और अब लौर थाना क्षेत्र के आसपास गांवों और खेतों के नजदीक इनकी मौजूदगी देखी जा रही है। हाथियों के गांवों के करीब पहुंचने की खबर मिलते ही, ग्रामीणों में हलचल बढ़ गई है। खासकर रात के समय लोग सतर्क रह रहे हैं, और हाथियों की लोकेशन पर नजर बनाए हुए हैं।हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए, सुरक्षा के लिहाज से कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बंद की जा रही है, ताकि हाथियों और ग्रामीणों के बीच किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। सबसे ज्यादा चिंता किसानों को अपनी फसलों की है, अगर हाथी खेतों में पहुंचते हैं, तो फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। हाथियों की दस्तक के बाद वन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है, टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग की कोशिश है कि हाथियों को बिना नुकसान पहुंचाए आबादी वाले इलाकों से दूर रखा जाए। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों को देखकर भीड़ न लगाएं, उनके करीब जाने की कोशिश न करें और न ही उन्हें घेरने या भगाने के लिए शोर मचाएं। किसी भी तरह की लापरवाही इंसानों के साथ-साथ हाथियों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।


