बागेश्वर बालाजी सनातन मठ, मुंबई-भिवंडी में विराजे गणपति बप्पा, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा बागेश्वर बालाजी सनातन मठ

लंदन की यात्रा पूर्ण कर भारत लौटे बागेश्वर सरकार रात्रि में मुंबई स्थित सनातन मठ पहुंचे। गणेश चतुर्थी की पावन सुबह बागेश्वर सरकार की उपस्थिति में मठ में भगवान गणपति बप्पा की विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई इस दौरान पूरे सनातन मठ परिसर में भक्ति और उत्सव का अद्भुत माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।बागेश्वर सरकार के साथ हजारों की संख्या में भक्त और श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारों में शामिल हुए।गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here