रायसेन पेट्रोल पंप लूट का खुलासा, चाकू की नोक पर लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

रायसेन में पेट्रोल पंप पर चाकू की नोक पर हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोपाल पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सैकड़ों CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में चारों आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। अब रायसेन पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।रायसेन में पेट्रोल पंप पर चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान कबीर पाल, संदीप विश्वकर्मा, दुर्गा कुशवाह और संदीप सोनी के रूप में हुई है। चारों आरोपी भोपाल के रहने वाले बताए गए हैं।पुलिस ने सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालने के साथ कई तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। चारों आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। भोपाल पुलिस ने इन्हें एक अन्य लूट के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद रायसेन पुलिस को पेट्रोल पंप लूट मामले में इनके शामिल होने की जानकारी मिली।बताया जा रहा है कि जिस पेट्रोल पंप पर लूट हुई, वह जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा का है। पूछताछ में आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात करना स्वीकार किया है।अब रायसेन पुलिस चारों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर रायसेन लाकर पूछताछ करेगी। पुलिस पूछताछ में लूट की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका का खुलासा होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here