इंदौर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने नितिन नबीन से अपील करते हुए कहा कि वे इंदौर के भागीरथपुरा जरूर जाएं, जहां जहरीला पानी पीने से मौतें हुई थीं। साथ ही उन्होंने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों और बालाघाट में बच्चों की मौतों का मुद्दा भी उठाया।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर सरकार पर हमला बोला है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि नितिन नबीन मध्यप्रदेश आ रहे हैं तो उन्हें इंदौर के भागीरथपुरा भी जाना चाहिए, जहां उनके मुताबिक जहरीला पानी पीने से 38 लोगों की मौत हुई थी।
सज्जन सिंह वर्मा ने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों का मुद्दा उठाते हुए नितिन नबीन से वहां भी जाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने बालाघाट में 30 से अधिक बच्चों की मौत का दावा करते हुए वहां जाने की बात कही।कांग्रेस नेता ने इन घटनाओं को ‘सरकारी हत्या’ करार देते हुए कहा कि अगर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन सभी जगहों का दौरा करते हैं, तो उनका मध्यप्रदेश दौरा सार्थक होगा।
बाइट:सज्जन सिंह वर्मा — पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश


