पहलगाम हमले के बाद PM मोदी ने कहा था- ‘इस बार ऑपरेशन अलग होगा’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा खुलासा

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई कैबिनेट बैठक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने किस तरह की प्रतिक्रिया दी थी।शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में जब प्रधानमंत्री कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने कहा था कि “इस बार का ऑपरेशन अलग होगा। सर्जिकल स्ट्राइक से अलग, एयर स्ट्राइक से अलग।” उन्होंने यह भी कहा था कि इस घटना को अंजाम देने वाले लोग दुनिया में कहीं भी हों, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।शिवराज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह बात गुस्से में नहीं, बल्कि बेहद शांत और गंभीर अंदाज में कही थी। उनके अनुसार, पीएम मोदी के इस संदेश से सरकार की आगे की कार्रवाई का संकेत स्पष्ट हो गया था।शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि इसके बाद दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की कार्रवाई देखी और आतंक के आकाओं के खिलाफ जवाब दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here