इंदौर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, सुदर्शन कार्यालय में होगी महत्वपूर्ण बैठक

इंदौर में आज RSS प्रमुख मोहन भागवत के दौरे को लेकर हलचल तेज है। मोहन भागवत इंदौर पहुंचकर संघ के सुदर्शन कार्यालय पहुंचे हैं। यहां महत्वपूर्ण बैठक होने की जानकारी है। बैठक में युवाओं और राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, उज्जैन में हाल ही में हुए युवा संसद कार्यक्रम में भी संघ प्रमुख ने युवाओं से संवाद किया था।

इंदौर। RSS प्रमुख मोहन भागवत इंदौर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने संघ के सुदर्शन कार्यालय में पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की। कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, जिसमें युवाओं और राजनीतिक विषयों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।भाजपा की ओर से लगातार युवाओं से संवाद किए जाने के बीच संघ की गतिविधियों में भी युवा संवाद पर जोर देखा जा रहा है। उज्जैन में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में मोहन भागवत ने युवाओं से संवाद किया था। ऐसे में इंदौर की बैठक को भी युवा विषयों से जोड़कर देखा जा रहा है।मोहन भागवत का रात्रि विश्राम सुदर्शन कार्यालय में ही प्रस्तावित है। इसके बाद अलसुबह उनके नागपुर के लिए रवाना होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here