नगरपालिका प्रांगण में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे,भगवान गणेश की भव्य महाआरती

छतरपुर नगरपालिका प्रांगण में 10 दिवसीय गणेशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नगरपालिका प्रांगण में भगवान गणेश जी की महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।महाआरती के दौरान पूरा नगरपालिका प्रांगण ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। साथ ही आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों भक्तिमय हो उठा। आयोजन में नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here