ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना में प्रभावित मकानो पर प्रशासन का बुलडोजर चला है जहाँ प्रभावित किसानों ने प्रशासन पर बिना मुआवजा दिए एवं उचित मूल्यांकन किये बिना मकान गिराए जाने का आरोप लगाया है। एवं सैकड़ो किसानों ने विरोध जताया है किसानों का कहना है कि मृतक खातेदारों के वारिसों के नाम भी नोटिस जारी किए गए हैं और जबकी पहले वारिसाना प्रक्रिया पूरी कर मुआवजा दिया जाना चाहिए।मामले की जानकारी मिलते ही सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने जिला कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा वितरण सुनिश्चित कराने की बात कही।वहीं, एडीएम सीधी ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पात्र लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है और जो लोग शेष हैं, उन्हें भी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। एडीएम के अनुसार कुछ लोग मुआवजा लेने से इनकार कर रहे हैं तथा उनकी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।


