कटनी में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों को राहत, गिरफ्तारी वारंट रद्द

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जमीन सौदे से जुड़े मामले में आरोपी निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को आज कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद तीनों आरोपियों को बड़ी राहत मिली है।

गौरतलब है कि जमीन सौदे से जुड़े मामले में अदालत ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस को तीनों आरोपियों को 25 सितंबर तक गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए गए थे।लेकिन आज हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को रद्द कर दिया। इस फैसले के बाद निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी को राहत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here