राजगढ़,,, राजगढ़ जिले के ब्यावरा का नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओ ने ABVP के नेतृत्व में प्रबंधन से फीस वापिस लिये जाने की मांग को लेकर काफी देर हंगामा कर चक्काजाम किया जिसे प्रशासन द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद छात्र छात्राएं माने। वर्ष २०२२-२४ में हाईकार्ट के निर्देश पर नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने सुविधा विहीन फर्जी नर्सिंग कालेजो की जांच कराई थी। जांच में यह कॉलेज अनफिट पाये जाने से मान्यता रद्द की गई थी।
नियमानुसार जिन छात्र छात्राओ का इसमें एडमिशन था उन्हें फीस वापिस नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन को करनी थी पर प्रबंधन कई चक्कर लगाने के बाद भी इन्हें फीस वापिस नहीं कर रहा। परेशान छात्र छात्राओ ने कई बार प्रशासन को पुलिस थाने में शिकायत भी की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
छात्र छात्राओ का कहना है कि जैसे तैसे परिवार वालों ने फीस जमा की थी ताकि नर्स बन जाए चार साल अलग बिगड़ पैसा भी वापिस नहीं मिल रहा। मौके पर पहुंचे एस डी एम ने अब इस मामले संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।


