नामांतरण रुकवाने की धमकी देकर किसान से ढाई लाख मांगने का आरोप, मारपीट और झूठे केस में फंसाने की धमकी

मुरैना। पोरसा तहसील के ग्राम लेपा निवासी किसान नरेश सिंह तोमर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कुछ लोगों पर नामांतरण रुकवाने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए मांगने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। किसान के मुताबिक 12 अगस्त को पोरसा तहसील से बाहर निकलते समय आरोपियों ने उसे घेर लिया और पैसे की मांग की। मना करने पर कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई और परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।पीड़ित ने पोरसा पुलिस पर शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने और उल्टे उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है। किसान ने एएसपी से निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here