छतरपुर जिले के चौका गांव में एडिफाइ स्कूल के सामने शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बोलेरो और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। बोलेरो में करीब 6 से 7 लोग सवार थे और सभी बिजावर के निवासी बताए जा रहे हैं।मृतकों में दौलत पिता दुर्गा रैकवार (40), बीना पति दौलत (38), श्याम पति दुर्गी (60), कौशल्या पति लक्ष्मण (50) और संजय रैकवार उम्र 40 साल शामिल है। हादसे में छोटू रैकवार के घायल होने की सूचना है।बताया जा रहा है कि परिवार के लोग बगोता में गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी चौका गांव के पास उनकी बोलेरो की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना में एडिशनल एसपी आदित्य पटेल ने बताया कि घटना में पांच लोगों की डेथ हुई है चालक की हालत गंभीर है जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज की जा रही है और ट्रैक को भी जप्त कर लिया गया है।
बाइट, आदित्य पटले, एडिशनल एसपी


