उफ़नते महानदी के बाढ़ में तैरते आये देशी शराब की बोतले….शराब प्रेमियों की नजरें पड़ते ही..नदी से शराब की बोतले निकालने लग गए देशी जुगाड़ में

छत्तीसगढ़ के धमतरी में इस समय महानदी पर बाढ़ आया हुआ है…नदी नाले सारे उफान पर है….बाढ़ ने सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया है…इस बीच एक ऐसी तस्वीरें आई है..जो सबको चौका देगी…महानदी के बाढ़ के कहर में कुरुद इलाके में स्थिति नारी गांव के देशी शराब की दुकान डूब गई…बारिश का पानी ज्यादा होने से काटून में रखे देशी शराब की भरी बोतले महानदी तैरने लगी है…जिसे दिखने के लिए पुल के ऊपर लोगो की भारी भरकम भीड़ पहुंचने लगी…लोगो की भीड़ इतनी उमड़ गई कि…आसपास के गावों के लोग महानदी में तैरते शराब की बोतल कोई लेने पुल के ऊपर से देशी जुगाड़ में लग गए…हर कोई अपने अपने हिसाब से नदी से शराब की बोतले निकालने जुगाड़ शुरू कर दिए..मदिरा प्रेमी अपने अपने हाथो में जाल लेकर नदी से शराब की बोतल निकालने में लग गए…मदिराप्रेमी शराब को अपने कब्जे में लेने के लिए महानदी में मछली की जाल को भी डाल रहे…ताकि किसी भी तरीके से शराब उन्हें मिल जाये…हर कोई अपने अपने हिसाब से शराब को महानदी से बाहर निकालने का जुगाड़ बनाते रहे….।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here