वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से मारपीट और गंभीर उत्पीड़न का आरोप, 4 नाबालिगों पर दो दी

छतरपुर के न्यू कॉलोनी स्थित वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग बालिका के साथ मारपीट और गंभीर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि साथ रह रही अन्य नाबालिग लड़कियों ने उसके साथ मारपीट की और आपत्तिजनक तरीके से प्रताड़ित किया। वहीं एक अन्य नाबालिग बालिका के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दो अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रात में वन स्टॉप सेंटर में रह रही नाबालिग बालिका के साथ अन्य लड़कियों ने मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसे आंख और पेट में चोटें आईं। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मामले में कुल चार नाबालिग लड़कियों को आरोपी बनाया गया है और दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस ने मारपीट और POCSO एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ के साथ वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ के बयान भी दर्ज कर रही है। सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बाइट– रजत सकलेचा, SP छतरपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here