भारी बारिश के बीच बरगी डैम के 13 गेट खुले, 1.32 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

जबलपुर और आसपास के जिलों में लगातार बारिश के चलते बरगी डैम के 4 और गेट खोल दिए गए हैं। अब बांध के 21 में से 13 गेटों से करीब 1 लाख 32 हजार 500 क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। कैचमेंट क्षेत्र में बारिश जारी रहने से गेटों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन ने जबलपुर से नर्मदापुरम तक नर्मदा तटों पर अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी और पुलों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। घाटों पर SDRF और गोताखोरों को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here