जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के भोला नगर में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान कर्ण इब्रारडे के रूप में हुई है, जबकि अंकित रैकवार के पैर में गोली लगी है। घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना राजा सोनकर के मकान के फर्स्ट फ्लोर की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गोली चली या चलाई गई, इसकी जांच की जा रही है।


