कालिदास समारोह की तैयारियों पर मंथन, प्रदेश की प्रतिभाओं और स्थानीय भाषाओं को मिलेगा मंच

भोपाल। आज मंत्रालय में 21 नवंबर से उज्जैन में आयोजित होने वाले 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह के प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में निर्देश दिए गए कि समारोह में मध्यप्रदेश से जुड़ी विभूतियों और प्रदेश की कला-साहित्यिक परंपरा पर केंद्रित कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाए। प्रदेश की प्रतिभाओं को अधिक से अधिक अवसर देने के साथ उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन कला स्पर्धाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।समारोह में प्रदेश के प्रतिष्ठित गीतकारों, साहित्यकारों, वरिष्ठ नाट्य कलाकारों, निर्देशकों और युवा प्रतिभाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा क्षेत्रीय बोलियों और भाषाओं के प्रतिनिधियों को भी समारोह में मंच देने की बात कही गई।बैठक में पुलिस बैंड की विशेष प्रस्तुति को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाने तथा समारोह से जुड़े सभी आयोजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here