Ujjain Big Breaking: उज्जैन मे घर के बाहर खड़ी पुलिसकर्मी की 19 वर्षीय बेटी का अपहरण, काली Kia कार में घसीटकर ले गए बदमाश

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लालबाई फूलबाई इलाके में मंगलवार रात अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिना नंबर की काली Kia कार में आए दो बदमाशों ने ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ आरक्षक की 19 वर्षीय बेटी को घर के बाहर से जबरन उठा लिया और फरार हो गए। दिनदहाड़े/सरेराह हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक थाने में ड्राइवर के पद पर पदस्थ आरक्षक रईस खान (निवासी लालबाई फूलबाई) की 19 वर्षीय पुत्री कशिश खान मंगलवार रात करीब 8 बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की Kia कार में दो युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने युवती को जबरन पकड़ लिया। शोर सुनकर परिजनों ने युवती को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी कशिश को घसीटते हुए जबरदस्ती कार में डालकर मौके से तेजी से भाग निकले। पुलिसकर्मी की बेटी के अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया। घटना का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश युवती का अपहरण करते हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं।जीवाजीगंज थाना प्रभारी (TI) प्रतीक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सर्चिंग शुरू कर दी थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जब जांच आगे बढ़ाई गई, तो अपहरणकर्ताओं में से एक युवक की पहचान ध्रुव कुमावत (निवासी उर्दूपुरा) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा उसका साथी है। पहचान उजागर होने के बाद पुलिस ने नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है, हालांकि उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर रखा है।आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिसमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पहली टीम संदिग्ध कार और उसके नंबर/मॉडल की पूरी जानकारी जुटा रही है।जब कि दूसरी टीम सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार के भागने के रूट को ट्रेस कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अपहरण के पीछे के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here