पेरिस के मशहूर Eiffel Tower का संचालन करने वाली कंपनी SETE के CEO पैट्रिक ब्रैंको रुइवो इस साल के अंत में अपने पद से हट जाएंगे। पैट्रिक 2018 से एफिल टॉवर के डायरेक्टर जनरल के पद पर हैं।यह फैसला BAPS के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की जगह पुरुष सहयोगियों को तैनात किए जाने को लेकर हुए विरोध के बाद सामने आया है। SETE ने बयान जारी कर पैट्रिक के इस साल के अंत में पद छोड़ने की जानकारी दी है।


