भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन अवसर पर भोपाल के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार रोड) और सलैया क्षेत्र में आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को विजयादशमी की बधाई और मंगलकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से रिश्तों का महत्व समझाया और सदैव सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी से सत्य, धर्म और सदाचार के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


