छतरपुर के ईशानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव में दो पक्षों के विवाद को रोकने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। इस हमले में आरक्षक दानिश खान के सिर में चोट आई है।,बताया जा रहा है कि गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर कुशवाहा समाज और ठाकुर समाज के लोगो से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थर और लाठी-डंडे चले।
सूचना पर ईशानगर पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट कर दी। इसमें एक महिला आरक्षक के साथ भी मारपीट की गई। आरक्षक दानिश खान घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही जिले के अन्य थानों का पुलिस बल ईशानगर थाने पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। इलाके में फिलहाल शांति है।
बाईट-अजय सिरोठिया-एसडीओपी बिजावर


