भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति (RCNCA) की 15वीं बैठक में वर्चुअल सहभागिता की। बैठक में सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े लंबित देयों के निपटारे और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बीच आपसी विश्वास, संवाद और समन्वय के माध्यम से दशकों से लंबित मामलों के समाधान की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।बैठक में मध्यप्रदेश को जल एवं विद्युत की उपलब्धता, किसान कल्याण और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इन मुद्दों के समाधान से प्रदेश में सिंचाई, कृषि और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहे।


