छतरपुर में सिविल लाइन थाने में पदस्थ एएसआई सीताराम का 2 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद एस पी रजत सकलेचा ने बड़ी कार्रवाई की है। एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है।,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एएसआई सीताराम 2 हजार रुपये अपने बैग में रखवाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के संज्ञान में आते ही विभाग ने कार्रवाई की।
एसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया पता चला है कि जिस व्यक्ति ने पैसे दिए उसने नौकरी के नाम पर किसी से 22 हजार रुपये लिए थे। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद उसने कुछ पैसे लौटा दिए थे, उसी मामले में एएसआई का संपर्क हुआ था। लेकिन रिश्वत लेना अनएक्सेप्टेबल कृत्य मानते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच सीएसपी को सौंपी गई है।


