सीधी में बस-कार की भीषण भिड़ंत, महिला समेत तीन की मौत; 5 साल की मासूम गंभीर, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी

सीधी _ चुरहट थानांतर्गत अमरपुर बाईपास स्थित बेहड़ा मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सतना से सीधी आ रही वैष्णवी यात्री बस और सीधी से रामपुर नैकिन जा रही कार के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।चुरहट पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मैहर जिले के देवरिया निवासी अनिल तिवारी 35 वर्ष, मनोरमा तिवारी 30 वर्ष और सुधीर तिवारी 36 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायल पांच वर्षीय बच्ची ने अपना नाम मोहिना तिवारी बताया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here