छतरपुर के नौगांव में प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम के आदेश पर खाद्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने शांति स्वीट मिष्ठान की दुकान पर छापा मारकर 55 किलो नकली मावा जब्त किया है।,नौगांव नगर में त्योहार और शादी सीजन को देखते हुए मावा और मिठाइयों की खपत बढ़ गई है। इसी को देखते हुए एसडीएम गोपाल शरण पटेल के आदेश पर नायब तहसीलदार और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के शांति स्वीट मिष्ठान पर छापेमारी की।
जांच के दौरान टीम को दुकान में करीब 55 किलो नकली मावा मिला। मौके पर ही खाद्य विभाग की टीम ने नियमानुसार मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।,प्रशासन का कहना है कि मिलावटी मावा आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


