खोदा पहाड़ निकली चुहिया शाजापुर में पुलिस-प्रशासन में हड़कंप, गड्ढे से निकला कुत्ते का पिल्ला

शाजापुर कहावत है “खोदा पहाड़ निकली चुहिया” – यह कहावत शुक्रवार को शाजापुर में पुलिस और राजस्व विभाग की कार्रवाई पर बिल्कुल सटीक बैठी। दरअसल शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर लालघाटी के पास भवन स्कूल के समीप खेत में गड्ढा खोदकर किसी को दफनाया गया है। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।

लालघाटी थाना पुलिस और नायब तहसीलदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 15 मिनट तक मौके पर सस्पेंस बना रहा कि आखिर गड्ढे के अंदर कौन दफन है। पुलिस ने पंचनामा की तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन जब सस्पेंस वाली जगह पर खुदाई की गई तो सभी हैरान रह गए। गड्ढे के अंदर इंसान नहीं, बल्कि एक कुत्ते का बच्चा (पिल्ला) दफनाया हुआ था।मामला स्पष्ट होते ही पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली और वहां से लौट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here