मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने 102 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 102 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।वहीं राज्योत्सव में पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की शानदार संगीत प्रस्तुतियों ने भोपाल की शाम को यादगार बना दिया। राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मध्यप्रदेश की कला, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की झलक देखने को मिली।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2116947308743176477/photo/1?s=19

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here