ट्रेन से गिरकर युवक घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

शाजापुर जिले के बेरछा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से सफर के दौरान नीचे गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक भोपाल से ट्रेन के माध्यम से मक्सी की यात्रा कर रहा था। इसी दौरान बेरछा रेलवे स्टेशन के समीप यह हादसा हो गया, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा।घायल युवक की पहचान श्रवण कुमार, निवासी चांदनगांव जिला आगर मालवा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here