कारोबारी का बेटा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार पार्टी में जा रहा था लग्जरी गाड़ी भी बरामद

इंदौर। शहर में पार्टियों में मादक पदार्थ के सेवन से जुड़े मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और इसी के तहत एक बड़े कारोबारी के बेटे को पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है जो कि अपनी लग्जरी गाड़ी के माध्यम से पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहा था बताया जा रहा है कि उसे पार्टी में भारी मात्रा में नशा का सेवन होने वाला था। थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि धोबी घाट करबला मैदान पर एक लालरंग की मर्सिडीज(एमपी 09 सीडब्ल्यू 7000) पर खडी है उसमें सवार युवक के पास मादक पदार्थ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली तो उसमें 02.20 ग्राम कोकीन मिली जिसकी कीमत करीब 30 हजार रूपए है। पुलिस ने तत्काल कार और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और युवक को हिरासत में लेकर थाने लाए। यंहा पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कल्प पिता ललित काकरिया(23) निवासी शांतिनिकेतन बिचौली हप्सी बताया। उस पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी कल्प काकरिया से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह काकोनी का नशा करने का आदी है और उसके दोस्त भी इसका सेवन करते हैं।

वह जन्मदिन पार्टी में शामिल होने राऊ जा रहा था जहां वह दोस्तों के साथ बैठकर इसका नशा करता। उसने मादक पदार्थ की तस्करी करना भी स्वीकार किया है। थाना प्रभारी अनिल गुप्ता का कहना है कि कल्प से पूछताछ की गई है उससे मिली जानकारी के आधार पर इस मामले में और भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कल्प काकरिया शहर के बड़े चायपत्ती कारोबारी का बेटा है। मादक पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तारी के बाद कारोबारियों में हडक़ंप मच गया।

होटल रिसेप्शनिस्ट से एमडी बरामद

क्राइम ब्रांच ने 11 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ एक होटल रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1,10 लाख रूपए बताई गई है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेश वघेल(32) निवासी चिकित्सक नगर है। वह कक्षा 5 वीं तक शिक्षित है और विजवय नगर स्थित होटल कृष्णा पैलेस के रिसेप्शन पर काम करता है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गश्त के दौरान सांईकृपा कालोनी के पास स्कीम 171 में पहुंची तो आरोपी संदिग्ध रूप से हाथ में थैली लिए बैठा दिखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने का प्रयास किया मगर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here