मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाई दूज के पावन अवसर पर अपनी बड़ी बहन कलावती दीदी से मुलाकात कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहन का प्रेम और आशीष जीवन की अनमोल पूंजी है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि मध्यप्रदेश की सभी बहनों के जीवन में सदैव सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।


