2028 का विधानसभा चुनाव उमंग सिंघार और जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस: दिग्विजय सिंह

गुना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को गुना में अनौपचारिक चर्चा के दौरान प्रदेश की राजनीति, आगामी विधानसभा चुनाव, भाजपा की विचारधारा और किसानों की समस्याओं को लेकर कई अहम बयान दिए।सबसे बड़ा बयान देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2028 का विधानसभा चुनाव उमंग सिंघार और जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी की बात को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।

भाजपा के हिंदुत्व पर हमलाभाजपा की विचारधारा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सनातन हिंदुत्व नहीं, बल्कि सावरकर के हिंदुत्व को मानती है। उनके अनुसार सावरकर का हिंदुत्व समाज को जोड़ने के बजाय बांटने का काम करता है।

सोनिया गांधी की किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ को लेकर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने मोदी की प्रशंसा कर अपना बड़प्पन दिखाया है। एक सामान्य परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री बनने वाले व्यक्ति के संघर्ष की सराहना करना बड़प्पन की बात है।किसानों की बिजली समस्या पर सिंधिया को घेराप्रदेश में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि जब क्षेत्र के सांसद और केंद्र सरकार के मंत्री यहीं के हैं, तो किसानों की समस्याओं पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।गुना जिले में अवैध कब्जों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटाने की जवाबदेही वर्तमान भाजपा सरकार की है।धीरेंद्र शास्त्री पर भी कसा तंजबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए उनके बयान से असहमति जताई। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की लोगों के मन की बात भांपने की क्षमता का जिक्र करते हुए तंज कसा कि जिन-जिन नेताओं ने उनके यहां कथा कराई, वे सभी चुनाव हार गए।

SIR पर योगी आदित्यनाथ का किया समर्थनSIR की प्रक्रिया को लेकर दिग्विजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तियों का समर्थन किया। उन्होंने इस प्रक्रिया को समाप्त करने की मांग करते हुए चुनाव आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार से सवाल किया कि देश की जनता को बताया जाए कि आखिर किसके आदेश पर SIR की प्रक्रिया कराई जा रही है।उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना भी जताई।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर किया स्पष्टभाजपा के चर्चित नारों पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसे नारे भाजपा की लोकतंत्र के प्रति सोच को दर्शाते हैं। वहीं अपनी आगामी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का किसी भी चुनाव से कोई सीधा संबंध नहीं है।गुना में दिग्विजय सिंह के इन बयानों को प्रदेश की आगामी राजनीति और 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here