शाजापुर के लालघाटी स्थित बापू की कुटिया के पास आयोजित हुई रोमांचक ‘पड़ो (पाड़े) के लड़ाने’ की प्रतियोगिता, उमड़ी भारी भीड़

शाजापुर जिले के लालघाटी क्षेत्र स्थित बापू की कुटिया के समीप ही में एक रोमांचक और पारंपरिक ‘पड़ो (पाड़े) के लड़ाने’ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनूठी और ग्रामीण अंचल की प्रसिद्ध प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर भारी भीड़ देखने को मिली प्रतियोगिता के दौरान मैदान में भारी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे। जैसे ही मैदान में पड़ों के बीच मुकाबला शुरू हुआ, उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर और हूटिंग कर पशुपालकों व उनके पड़ों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीण संस्कृति से जुड़े इस पारंपरिक आयोजन को लेकर युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया।भारी संख्या में जुटे लोगइस प्रतियोगिता की खबर फैलते ही शाजापुर शहर सहित ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग लालघाटी क्षेत्र में इकट्ठा हो गए। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल पर लोगों का भारी तांता लगा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह के पारंपरिक आयोजन आपसी सौहार्द और ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here