चंबल के बीहड़ों पर भू-माफियाओं की नजर! बड़े-बड़े टीलों को काटकर बना रहे खेत, सरसों की फसल भी बोई

मुरैना। चंबल के बीहड़, जो कभी अपनी प्राकृतिक बनावट और ऊंचे-ऊंचे टीलों के लिए पहचाने जाते थे, अब भू-माफियाओं की नजर में आ गए हैं। बीहड़ क्षेत्र में बड़े-बड़े टीलों को तोड़कर जमीन को समतल किया जा रहा है और देखते ही देखते वहां खेती योग्य खेत तैयार किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर तो इन जमीनों पर सरसों की फसल तक बो दी गई है।

बीहड़ों की प्राकृतिक संरचना को बदलकर बड़े पैमाने पर जमीन तैयार किए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर किसकी अनुमति से बीहड़ों के ऊंचे-ऊंचे टीलों को काटा जा रहा है? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर सब कुछ उनकी नजरों के सामने हो रहा है?

चंबल के बीहड़ केवल जमीन का हिस्सा नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत और वन्यजीवों का महत्वपूर्ण आवास भी हैं। ऐसे में इनके स्वरूप से छेड़छाड़ पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन, वन विभाग और राजस्व विभाग इस मामले में कब संज्ञान लेते हैं और बीहड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here