मुरैना। ग्राम पंचायत धनेला की गोशाला में पशुओं के चारे के लिए एकत्रित करके रखी गई करीब 150 ट्रॉली करब की पूरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करब की पूरी लपटों में घिर गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।गोशाला में पशुओं के लिए रखे गए चारे में आग लगने से भारी नुकसान की आशंका है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग किन परिस्थितियों में लगी और इसके पीछे किसका हाथ है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


