समग्र शिक्षा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण के लिए प्रशिक्षण आयोजित

मुरैना,समग्र शिक्षा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम सामाजिक एनिमेटर्स (व्हीएसए) का प्रशिक्षण सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, मुरैना में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों को सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक श्री मुनीश्वर शाक्य ने संस्थान में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम सामाजिक एनिमेटर्स द्वारा चिन्हित शालाओं में समग्र शिक्षा के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा तथा अंकेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन जिला पंचायत मुरैना के जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण एवं मास्टर ट्रेनर श्री देवेंद्र वर्मा द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण में श्री पवन चौरसिया, बीसी जनपद मुरैना, श्री सतेन्द्र राठौर, बीसी जनपद अम्बाह, श्री मुकेश परमार, बीसी जनपद जौरा एवं श्री सुनील शर्मा, बीसी जनपद पोरसा द्वारा सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here