रीवा में प्रस्तावित न्यूक्लियर प्लांट का विरोध कर रहे ग्रामीणों से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी, सरकार पर बोला जमकर हमला

रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रोझौही क्षेत्र में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर, ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है, और अब इस विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने कई वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। वहाँ पर उन्होंने प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट का विरोध कर रहे, ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने से विरोध प्रदर्शन को एक बार फिर नई राजनीतिक धार मिलती दिखाई दी।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने क्षेत्र में बड़े उद्योगपतियों को जमीन दिए जाने और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को लेकर सरकार को घेरा। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जैसे जिलों में भूमि अधिग्रहण के नियमों की अनदेखी की जा रही है। पटवारी ने कहा कि सरकार बड़े औद्योगिक घरानों को जमीन दे रही है, जबकि जमीन के असली मालिकों और स्थानीय परिवारों को खनिज और परियोजनाओं के मुनाफे में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सीमेंट और कोयला फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं के कारण स्थानीय लोग दमा, कैंसर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

बाइट: जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here