मुरैना। जिले की ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के नाम पर शासकीय राशि का दुरुपयोग, फर्जी जॉबकार्ड तैयार करने और नियम विरुद्ध भुगतान के मामलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं और लापरवाही के 16 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 7 पंचायत सचिवों को निलंबित, 3 ग्राम रोजगार सहायकों की संविदा सेवा समाप्त तथा 5 ग्राम रोजगार सहायकों को शासकीय कार्य से विरत किया गया है। वहीं एक संविदा उपयंत्री का एक माह का मानदेय राजसात किया गया है।फर्जी जॉबकार्ड और डुप्लीकेट फोटो से किया खेलजनपद पंचायत पोरसा में जॉबकार्ड और ई-केवाईसी में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्राम पंचायत उसैथ के रोजगार सहायक अनिल प्रताप सिंह तोमर, मटियापुरा के लालजीत सिंह तोमर और दोहरोटा के राहुल सिंह तोमर की संविदा सेवाएं समाप्त की गई हैं। इन पर जॉबकार्ड में डुप्लीकेट फोटो, महिलाओं के जॉबकार्ड पर पुरुषों के फोटो और स्वयं के फोटो अपलोड कर ई-केवाईसी करने के आरोप हैं। वहीं भवदाली के रोजगार सहायक अवध प्रताप सिंह तोमर को गलत एवं धुंधले फोटो अपलोड करने के मामले में शासकीय कार्य से विरत किया गया है।निर्माण कार्यों की राशि निकाली, मौके पर काम नहीं करायाजनपद पंचायत कैलारस की ग्राम पंचायत बधरेंटा के सचिव रामलखन धाकड़ को निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है। इसी पंचायत की रोजगार सहायक पिस्ता रावत को नाबालिगों के नाम से जॉबकार्ड बनाकर राशि आहरित करने के मामले में कार्य से विरत किया गया है।सबलगढ़ की ग्राम पंचायत राजा का तोर के सचिव धीरज सिंह कंसाना को जनविश्वास अभियान शिविर में अनधिकृत अनुपस्थिति और ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर निलंबित किया गया है।पोरसा की ग्राम पंचायत कुरैठा में निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त पाए जाने तथा अपने पुत्र के नाम की फर्म के माध्यम से कथित हितों के टकराव के बावजूद फर्जी बिल और हाजिरी के जरिए राशि आहरित करने के आरोप में सचिव रणवीर सिंह तोमर को निलंबित किया गया है।अंबाह और पहाड़गढ़ में भी कार्रवाईजनपद पंचायत अंबाह की ग्राम पंचायत दोहरा के सचिव बनवारी लाल शर्मा को निर्माण कार्यों की राशि निकालने के बावजूद मौके पर कार्य नहीं कराने और केवाईसी में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। बड़फरा के सचिव नरेश सिंह तथा पूर्व में बड़फरा में पदस्थ रहे और वर्तमान में सिहोनिया में कार्यरत हरेंद्र सिंह तोमर को भी निर्माण कार्यों की राशि आहरित करने के बावजूद काम नहीं कराने के आरोप में निलंबित किया गया है।इसी पंचायत के रोजगार सहायक मुकेश ओझा को निर्माण कार्यों में अनियमितता और नियम विरुद्ध लैपटॉप एवं मोबाइल खरीदने के मामले में शासकीय कार्य से विरत किया गया है।पहाड़गढ़ की ग्राम पंचायत नरहोली के सचिव नरेश सिंह सिकरवार को पूर्व में ग्राम पंचायत गस्तोली में पदस्थापना के दौरान निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत धोंधा के रोजगार सहायक रामअवतार सिंह धाकड़ को तालाब निर्माण के नाम पर छह बिल अपलोड कर अनधिकृत भुगतान निकालने के प्रयास और राशि निकालने के बाद भी कार्य पूरा नहीं कराने के मामले में कार्य से विरत किया गया है।मृत व्यक्ति के जॉबकार्ड पर भी दर्ज की कार्य की मांगकैलारस की ग्राम पंचायत शहदपुर के रोजगार सहायक विनोद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत कोल्हेरा निवासी स्वर्गीय टुण्डा सिंह की 25 दिसंबर 2023 को मृत्यु होने के बाद भी उनके जॉबकार्ड में कार्य की मांग दर्ज की और निर्माण कार्यों के नाम पर राशि आहरित की। कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं कराए जाने के मामले में उन्हें शासकीय कार्य से विरत किया गया है।उपयंत्री का मानदेय राजसातपोरसा की ग्राम पंचायत महुआ में तालाब निर्माण कार्यों की जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर संविदा उपयंत्री हर्ष समाधिया का एक माह का मानदेय राजसात किया गया है।जिला पंचायत CEO कमलेश कुमार भार्गव की इस कार्रवाई से पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं और शासकीय योजनाओं की राशि के दुरुपयोग को लेकर प्रशासन की सख्ती सामने आई है। CEO ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भुगतान और शासकीय दायित्वों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायतों में पारदर्शिता और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


