हत्या के इरादे से फायर करने के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

दतिया। हत्या के उद्देश्य से फायर करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को थाना लांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी ग्राम स्यावरी, थाना लांच के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी रविवार 29 नवंबर को की गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।ये है मामलापुलिस के मुताबिक 12 नवंबर 2026 को फरियादी गजराज रावत की रिपोर्ट पर थाना लांच में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 72/26 दर्ज किया गया था। मामला बीएनएस की धारा 110, 296(ए), 324(2), 331(5), 351(2) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार थे।लगातार चल रही थी तलाशपुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 29 नवंबर को थाना लांच पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपीराममिलन उर्फ कल्लू रावत (39 वर्ष), पुत्र प्रीतम सिंह रावत, निवासी ग्राम स्यावरी, थाना लांचमायाराम रावत (50 वर्ष), पुत्र स्व. कुँअर लाल रावत, निवासी ग्राम स्यावरी, थाना लांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here