Janhvi Kapoor photos: lifestyle janhvi kapoor looks pretty in no make up and blue sharara with white kurta

1/6

इंडियन कपड़ों में बिना मेकअप के भी प्यारी दिखीं जाह्नवी कपूर

इंडियन कपड़ों में बिना मेकअप के भी प्यारी दिखीं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्हें एक ही दिन में सुबह और फिर शाम को स्पॉट किया जाए तो उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ होता है। लेकिन इस बार यह अदाकारा सुबह से लेकर रात तक एक ही लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने जो इंडियन ट्रडिशनल लुक चूज किया था उसमें जाह्नवी मेकअप के बिना भी सुंदर दिखाई दे रही थीं।

2/6

शरारा और कुर्ता

शरारा और कुर्ता

जाह्नवी कपूर ने अपने लिए इंडियनवेअर को चुना था। वह ब्लू शरारा और वाइट कुर्ता पहनी नजर आईं।

3/6

कॉटन फैब्रिक से बने थे कपड़े

कॉटन फैब्रिक से बने थे कपड़े

जाह्नवी का शरारा और कुर्ता दोनों ही कॉटन फैब्रिक थे। इस फैब्रिक ने यकीनन जाह्नवी को मुंबई के ह्यूमिड मॉसम में भी खुद को कूल रखने में मदद की होगी।

4/6

कुर्ते पर था थ्रेड वर्क

कुर्ते पर था थ्रेड वर्क

ब्लू शरारे के साथ पहने गए वाइट कुर्ते पर मल्टीकलर का थ्रेड वर्क नजर आ रहा था, जो उसकी सुंदरता को बढ़ा रहा था। वहीं इसकी स्लीव्स लॉन्ग बेल स्लीव्स लुक में थीं।

5/6

नो मेकअप, नो जूलरी

नो मेकअप, नो जूलरी

इस लुक के साथ जाह्नवी ने न तो कोई जूलरी पहन रखी थी और न ही मेकअप किया था। बावजूद इसके वह काफी सुंदर और प्यारी नजर आ रही थीं।

6/6

वरुण धवन के साथ आईं नजर

वरुण धवन के साथ आईं नजर

रात में जाह्नवी को वरुण धवन के साथ डायरेक्टर शशांक खेतान के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान वरुण लोअर और स्लीवलेस टी-शर्ट व स्लाइडर्स में नजर आए। (फोटो साभार: योगेन शाह)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here