ivanka trump diet: डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका एक खास डायट को करती हैं फॉलो, जानें इसके बारे में सबकुछ – donald trump daughter ivanka trump follows kosher diet know everything about it

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप यहूदी धर्म का पालन करती हैं और उसी के तहत वह एक खास और स्ट्रिक्ट कोशर डायट को फॉलो करती हैं। इस डायट में खानपान से जुड़े क्या नियम हैं उसके बारे में यहां जानें।

Published By Neha Seth | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका के साथ अपने पहले भारत दौरे पर आए हुए हैं। इवांका के पति जेरेड कुशनर भी इस दौरे पर परिवार के साथ आए हैं। इवांका पहले भी भारत आ चुकी हैं। बावजूद इसके ट्रंप और उनके परिवार को लेकर भारत के लोगों में काफी उत्सुकता नजर आ रही है। ट्रंप, उनका परिवार और उनके इस दौरे को लेकर भारत में भी जबरदस्त माहौल है। यही वजह है कि इंडिया वाले इंटरनेट पर ट्रंप के परिवार से जुड़े कई रोचक सवाल भी खोज रहे हैं। ऐसा ही एक सवाल है ट्रंप की बेटी इवांका की डायट से जुड़ा सवाल।

स्ट्रिक्ट कोशर डायट फॉलो करती हैं इवांका

ट्रंप फैमिली के ईटिंग हैबिट्स की बात करें तो यूएस प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप को सीफूड बहुत पसंद है जबकी उनकी पत्नी मेलानिया नट्स से परहेज करती हैं और उनकी बेटी इवांका कोशर डायट फॉलो करती हैं। दरअसल, जेरेड कुशनर से शादी करने से पहले इवांका ने यहूदी धर्म को अपना लिया था और तभी से इवांका स्ट्रिक्ट कोशर डायट फॉलो करती आ रही हैं। कीटो डायट या जीएम डायट की तरह कोशर डायट वेट लॉस करने से रिलेटेड या कोई फैड डायट नहीं है। बल्कि पारंपरिक यहूदी नियमों के आधार पर खानपान से जुड़े कुछ स्ट्रिक्ट स्टैंडर्ड और फूड आइटम्स को शामिल कर बनाया गया है कोशर डायट।

इन superfoods को डायट में करें शामिलइन superfoods को डायट में करें शामिलऐसे बहुत से फूड आइटम्स हैं जिन्हें हम रोज देखते हैं लेकिन हमें उनके फायदों के बारे में पता नहीं होता। ये सुपरफूड्स बेहद हेल्दी हैं और आपको आज ही इन्हें अपनी डायट में शामिल कर लेना चाहिए।

कोशर डायट के तहत खाने को लेकर बने हैं कुछ नियम

यहूदी कम्यूनिटी के सभी लोग इस कोशर डायट को फॉलो करें ही ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ लोग इसे स्ट्रिक्टली फॉलो करते हैं, कुछ इस डायट के कुछ नियमों को फॉलो करते हैं जबकी कुछ यहूदी ऐसे भी हैं जो इसे बिलकुल फॉलो नहीं करते। कोशर, हीब्रू के शब्द कैशर से बना है जिसका अर्थ होता है- शुद्ध, सही या खाने लायक। कोशर डायट के तहत कुछ नियम बने हुए हैं कि कौन से फूड आइटम्स को खा सकते हैं, किसको किसके साथ खा सकते हैं और किन चीजों को बिलकुल नहीं खा सकते। साथ ही साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि खाने से पहले जो भोजन तैयार हो रहा है उसका उत्पादन कैसे हुआ है, कैसे प्रोसेस्ड हुआ है, कैसे पकाया गया है आदि।

कोशर डायट में 3 तरह की फूड कैटिगरी होती है-

मीट जिसमें स्तनपायी जानवर और पक्षी शामिल हैं

डेयरी में दूध, चीज, मक्खन और दही

पाहरेव में कोई भी ऐसा फूड आइटम जो मीट या डेयरी नहीं है जैसे- मछली, अंडा और प्लांट बेल्ड फूड

डायट में थोड़ा सा बदलाव, कैंसर से करेगा बचाव

  • डायट में थोड़ा सा बदलाव, कैंसर से करेगा बचाव

    ऐंटीऑक्सिडेंट्स ऐसे कंपाउंड्स या सब्सटेंस होते हैं जो सेल डैमेज को रोकते हैं। ये सेल डैमेज फ्री रेडिकल्स से होता है। ये फ्री रेडिकल्स शरीर में इकट्ठे होकर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं जिससे कैंसर, हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबीटीज जैसी खतरनाक बीमारियां होने का खतरा रहता है। अलग-अलग फल सब्जियों में अलग तरह के ऐंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। अगर आप ऐंटीऑक्सिडेंट रिच फूड खाते हैं तो हेल्दी और फिट रहते हैं। यहां हैं ऐसे 6 फूड्स जिन्हें आप अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।

  • डार्क चॉकलेट

    चॉकलेट को हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता लेकिन डॉर्क चॉकलेट के मामले में ऐसा नहीं है। डार्क चॉकलेट काफी न्यूट्रिशस होती है और मिनरल्स, ऐंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। कोको में मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स से कई फायदे होते हैं और यह कार्डियोवस्कुलर डिजीज को रोकने भी मदद करती है।

  • बीन्स

    बीन्स आसानी से मिल जाते हैं और काफी हेल्दी होते हैं। इनमें फाइबर्स और ऐंटीऑक्सिडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं। ये आपको हेल्दी रखत हैं और कब्ज से भी बचाते हैं। बीन्स को डायट में शामिल करने से शरीर में कैंसर वाली सेल्स की ग्रोथ कम होती है।

  • चुकंदर

    चुकंदर में फाइबर, पोटैशियम, आयरन, फॉलेट और ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इस सब्जी में बेटालेन्स नाम के ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, यह इनफ्लेशन कम करने के साथ डाइजेस्टिव ट्रैक्ट और कोलन कैंसर का खतरा कम करते हैं।

  • ब्लूबेरीज

    ब्लूबेरीज कैलरीज ज्यादा नहीं होतीं और न्यूट्रिएंट्स और ऐंटीऑक्सिडेंट्स का रिच सोर्स हैं। स्टडीज की मानें तो ब्लूबेरीज में किसी भी दूसरे फल और सब्जी की अपेक्षा ज्यादा ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं।

  • पालक

    पालक में विटमिन्स, ऐंटीऑक्सिडेंट्स और कैलरी कम होती है। पालक में ल्यूटीन और जियाजैंथिन दो ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो आपकी आंखों को खतरनाक यूवी लाइट्स से बचाते हैं।

  • स्ट्रॉबेरीज

    स्ट्रॉबेरीज काफी लोगों को पसंद होती हैं और इनमें विटमिन सी और ऐंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें ऐंथोसायनिन होता है जो कि हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है और बैड कॅलेस्ट्रॉल घटाता है।

तीनों कैटिगरी के तहत भोजन को लेकर हैं कुछ नियम

कोशर डायट के तहत मीट कैटिगरी में आने वाले फूड आइटम्स को डेयरी प्रॉडक्ट वाले फूड आइटम्स के साथ खाने की मनाही है। साथ ही साथ मीट और डेयरी के बर्तन और सिंक तक को अलग-अलग रखा जाता है। मीट प्रॉडक्ट का सेवन करने के बाद कुछ घंटों तक रुकना होता है और उसके बाद ही डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन किया जा सकता है। वहीं, पाहरेव को न्यूट्रल माना जाता है और इसे मीट या डेयरी किसी के साथ भी खाया जा सकता है।

Web Title donald trump daughter ivanka trump follows kosher diet know everything about it(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here