Chhattisgarh News In Hindi : As the crop ripened, the farmers ran tractors on the crop; Showers still possible today | फसल पकते ही ओले पड़े, किसानों ने फसल पर चलाया ट्रैक्टर; आज भी बौछारें संभव

  • सोमवार को भी रायपुर समेत अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुई
  • मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बौछारों के आसार जताए

Dainik Bhaskar

Feb 25, 2020, 08:36 AM IST

रायपुर | छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुई। सोमवार को भी रायपुर समेत अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुई। कहीं-कहीं पर ओले भी गिरे। रायपुर के आउटर में भी देर रात ओले के साथ बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बौछारों के आसार जताए हैं। बारिश दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बने चक्रवाती सिस्टम से हुई है। दूसरा चक्रवात दक्षिणी मध्यप्रदेश में भी सक्रिय है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। 

रात का पारा कम होगा
लालपुर मौसम केंद्र के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार सक्रिय चक्रवात मंगलवार तक कमजोर हो जाएगा। हवा की दिशा उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी होने से दिन में गर्मी बढ़ेगी पर रात का पारा कम होगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here