Siddharth Malhotra And Parineeti Chopra Film Jaqbariya Jodi Releasing Date Changed Now On 12th July Release Aparshakti Khurana | Jabariya Jodi: फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन आएगी फिल्म

Jabariya Jodi: फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन आएगी फिल्म



सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ से जुड़ी हुई एक अहम खबर सामने आ रही है. इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है और इसे करीब दो महीने पीछे खिसका दिया है. पहले ये फिल्म 17 मई को की रिलीज होने वाली थी.

जबरिया जोड़ी की रिलीज डेट बदली

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है. पहले ये फिल्म 17 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसी दिन अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्ममेकर्स ने समझदारी वाला फैसला लेते हुए इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है. अब ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज की जाएगी.

पकड़वा विवाह पर बनी है फिल्म

आपको बता दें कि, सिद्धार्थ और परिणीति दूसरी बार साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे. इससे पहले दोनों साल 2014 में आई फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में साथ नजर आ चुके हैं. ये फिल्म बिहार के कुप्रथा पकड़वा विवाह पर आधारित है. फिल्म को प्रशांत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के अलावा अपारशक्ति खुराना भी नजर आने वाले हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here