Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Spoiler Naira S Fear Comes True Aditya Will Take Revenge | Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Spoiler : क्या सच हो जायेगा नायरा का सपना, किसकी होने वाली है मौत?

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Spoiler : क्या सच हो जायेगा नायरा का सपना, किसकी होने वाली है मौत?



स्टार प्लस के सबसे लम्बे चलने वाले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों काफी नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो में कई पुराने और नए चेहरों की एंट्री के बाद भी शो की TRP में कोई इजाफा नहीं होता देख अब शो के मेकर्स ने ‘ये रिश्ता’ में खुशियों वाला ट्रैक लाने का फैसला किया है.

हमने आपको बताया था कि आने वाले एपिसोड्स में अब बहुत जल्द गोयनका परिवार में नायरा की गोदभराई का जश्न दिखाई देगा. खास बात है कि सिर्फ नायरा की ही गोदभराई का जश्न नहीं मनाया जाएगा बल्कि साथ में कार्तिक बहन कीर्ति की गोदभराई का जश्न भी होगा. इसका मतलब है कि शो में एक साथ डबल सेलिब्रेशन आने वाला है जिससे सिंघानिया और गोयनका परिवार में लम्बे वक्त के बाद खुशियों का माहौल नजर आएगा. हाल ही में शो का एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें गोयनका परिवार में इस गोदभराई का जश्न बड़े ही धूम के साथ मनाया जा रहा है.


वहीं आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है. इस नए प्रोमो में नायरा को हाल फिलहाल में आ रहे डरावने सपने को सच होते दिखाया गया है. इस प्रोमो में दिखाया गया है कि नायरा कार में कहीं जा रही होती है तभी उसे स्ट्रेचर पर एक लाश जाती हुई नजर आती है. नायरा ये सब देख और भी डर जाती है. इस बीच उसकी कार का भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है. जब कार्तिक को फोन पर इस बात की खबर दी जाती है तो कार्तिक तो जैसे उसके होश फाख्ता हो जाते हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here