Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news camp workers of employees health insurance corporation conducted investigation benefit of schemes | कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा निगम के शिविर कर्मियों ने कराई जांच, योजनाओं का लाभ जाना


कुम्हारी|कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ईएसआइसी) कुम्हारी में जागरूकता स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें निगम के बीमित व्यक्तियों व उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई। बीपी, शुगर का चेकअप कर निगम से मिलने वाले लाभ जैसे बेरोजगारी भत्ता, उसकी प्रक्रिया, वृद्धावस्था चिकित्सा, पुनर्वास भत्ता, राजीव गांधी श्रमिक कल्याण योजना शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को स्थाई रोजगार प्रदान करने निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन योजना आदि के बारे में बताया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आलोक प्रकाश ने बताया कि बीमित व्यक्ति के परिवार के विधवा पुत्र, पुत्री, विधवा माता-माता-पिता आदि को भी कर्मचारी के बीमा का लाभ मिल सकता है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here